बी0आइ0टी0 संस्थान में छात्रों को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

 

राष्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने सीखे मार्शल आर्ट के दॉँव पेंच!

 

बिजनौर। बीआइटी संस्थान में यूएफओ अकादमी के सहयोग से छात्रों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर मार्शल आर्ट्स ट्रेनर आशु शर्मा, डिम्पल कुमार, स्वाति और दिव्य ने छात्रों को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया।

छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और जिज्ञासा के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल ने कहा कि मार्शल आर्ट्स न केवल आत्मरक्षा का साधन है, बल्कि यह आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और दैनिक जीवन में सुधार लाने में सहायक होता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मार्शल आर्ट्स का मुख्य उद्देश्य है खुद की या दूसरों की शारीरिक खतरे से रक्षा करना। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने करियर की शुरुआत मार्शल आर्ट्स से की थी, जिसका प्रभाव आज भी उनके व्यक्तित्व और फिटनेस में साफ नजर आता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ट्रेनर्स को संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल, सह-निदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, डीन अजय सिंह, डॉ. सचिन सिंघल (प्राचार्य फार्मेसी), डॉ. अजय सिंह (प्राचार्य भगवंत आयुर्वेदिक कॉलेज) और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. काव्य कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *