बिजनौर न्यूज़

समाज में स्वास्थ्य जागरण का संकल्प, प्रांत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का भगवन्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में भव्य आयोजन

समाज में स्वास्थ्य जागरण का संकल्प, प्रांत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का भगवन्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में भव्य आयोजन 

बिजनौर न्यूज। भगवन्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में “स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम और स्वस्थ राष्ट्र की पवित्र भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आरोग्य भारती, मेरठ प्रांत द्वारा प्रांत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन मुजफ्फरनगर स्थित बी.आई.टी. संस्थान (लक्ष्मी नगर) परिसर, निकट बिजनौर बैराज में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरोग्य भारती मेरठ प्रान्त के संरक्षक डॉ अनिल सिंह, डॉ प्रशांत गुप्ता जी सचिव केंद्रीय कार्यकारिणी अखिल भारतीय, डॉ राज जी क्षेत्रीय संयोजक पठ्य इंजीनियर राम औतार तायल प्रांतीय अध्यक्ष मेरठ प्रान्त आरोग्य भारती, डॉ देवेंद्र राणा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ अशोक कुमार वशिष्ठ, वैध अजय जी प्रांतीय संरक्षक, सभी ने माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर भगवान धन्वंतरि जी की आराधना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस अवसर पर प्रांतभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, चिकित्सा, योगाचार्य, आयुर्वेदाचार्य आदि क्षेत्र के विशेषज्ञ, समाजसेवी और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य.                                          रोग प्रतिबंधन, स्वस्थ जीवनशैली, भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और समर्पित स्वास्थ्य सेवा को समाज में स्थापित करना रहा। एक दिवसीय शोध कार्यशाला और कार्यकर्ता संवाद के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। विशेषज्ञों ने योग, आयुर्वेद, प्राणायाम और संतुलित आहार को जीवन का अभिन्न अंग

बनाने पर बल दिया। आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न रोगों की रोकथाम और जन-जागरण की दिशा में समूह आधारित सेवा गतिविधियों पर चर्चा हुई। समाज में स्वास्थ्य चेतना फैलाने हेतु ग्राम स्तर तक सेवा विस्तार योजनाओं को रेखांकित किया गया। मुख्य वक्ताओं के विचार वक्ताओं ने कहा कि आरोग्य ही वास्तविक धन है। स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार, ग्राम और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सकता है। भारतीय चिकित्सा पद्धति और योग दर्शन केवल रोग का उपचार ही नहीं, बल्कि रोगों से बचाव का भी सबसे सशक्त माध्यम है। समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठित प्रयास ही आने वाले समय में राष्ट्र को रोगमुक्त और सशक्त बनाएगा। यह आयोजन केवल एक कार्यशाला भर नहीं था, बल्कि यह एक आंदोलन का संकल्प था जहाँ कार्यकर्ताओं ने स्वस्व समाज निर्माण के लिए अपने दायित्वों को समझा। जहा सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को सुदृढ़‌किया। आरोग्य भारती का यहप्रवास स्वास्थ्य सेवा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और निरोगी भारत की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।

Exit mobile version