बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।बृहस्पतिवार सुबह सभी नुमाइश ग्राउंड स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर एकत्रित हुए। यहां हवन कर सभी ने आहुति देकर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि दी। रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास में चौधरी साहब की नीतियों का अनुसरण करना आवश्यक है। इस मौके पर रालोद प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह, एडवोकेट राधे श्याम, डॉ मधु सिंह रालोद के वरिष्ठ नेता खान जफर सुल्तान, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, आशु राणा, अशोक चौधरी, संजीव चौधरी, लवकुश आदि रहे।